भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड में 616 दिनों बाद भिड़ंत होने जा रही है. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका के कोलंबो में रविवार शाम को मैच खेला खेला जाना है. दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की निगाहें इस मैच पर टिकी हुई हैं. मैच पर बारिश का भी साया है. साढ़े छह बजे टॉस होगा और शाम शात मैच शुरू होगा अगर बारिश विलन नहीं बनती है तो.
और पढ़ें
आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक आठ बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें टीम इंडिया सात बार जीती है. वहीं पाकिस्तान महज़ एक बार ही जीत हासिल कर सका है. एशिया कप में भी पाक का बुरा हाल है. पिछले साल एशिया कप में टीम इंडिया ने तीन मैच में पाक को मात दी थी.
मैच को लेकर देश के अलग-अलग इलाकों से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. आम लोग, खिलाड़ियों के कोच से लेकर राजनेता भी मैच को लेकर अपनी बातें रख रहे हैं.
आइए, जानते हैं कि किसने क्या-क्या कहा?
कोलंबो में भारतीय फैन ने क्या कहा?
कोलंबो में मैच देखने गए भारतीय क्रिकेट प्रेमी मोहम्मद अफ़सर ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. अफ़सर ने कहा, “हम यहां अपनी टीम का समर्थन करने आए हैं. हमारे बीच कोई राइवलरी नहीं है, लेकिन भारत ही जीतेगा. अगर हम पिछले 10-15 सालों के रिकॉर्ड को देखें तो हमने अधिकतर मैच जीते हैं. यहां बहुत उत्साह है.”
#WATCH | Colombo, Sri Lanka: On India vs Pakistan #ICCT20WorldCup, an Indian cricket fan, Mohd Afsar says, “We are here to support our team. There is no rivalry between us, but India will win. If we look at the record of the last 10-15 years, we have been winning only. There is a… pic.twitter.com/Zsm4xmIkVy
— ANI (@ANI) February 15, 2026
एक और भारतीय फैन ने कहा कि यह हमारे जीवन का बड़ा सपना था कि हम भारत की पाकिस्तान पर जीत देख सकें, और आज हम फिर से भारत की इस जीत को देखने जा रहे हैं. यह आवाज़ सीधे लाहौर तक पहुंचे.
#WATCH | Colombo, Sri Lanka: On India vs Pakistan #ICCT20WorldCup, an Indian cricket fan says, “… It was a big dream of our lives to witness India’s victory over Pakistan, and today we are going to witness India’s victory again after defeating Pakistan. The voice should reach… pic.twitter.com/hup3SUJL0a
— ANI (@ANI) February 15, 2026
क्रिकेट फैंस कोलंबो में उत्साहित
भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर स्टेडियम के बाहर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. दोनों मुल्कों के फैंस अपने टीम को सपोर्ट करने आए हैं.
पाकिस्तान के फैन ने क्या कहा?
पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमी मोहम्मद असलम ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान जीतेगा. यह टीम का पसंदीदा मैदान है, इसलिए उन्हें जीतना चाहिए. अभिषेक शर्मा एक बड़े बल्लेबाज हैं, लेकिन पाकिस्तान के भी बड़े खिलाड़ी हैं.”
#WATCH | Colombo, Sri Lanka: On India vs Pakistan #ICCT20WorldCup, a Pakistan cricket fan, Mohd Aslam says, “… We hope Pakistan wins… This is the favourite ground of the team, so they should win. Abhishek Sharma is a big batsman, but Pakistan also has big players…” pic.twitter.com/aBUaUkCa7H
— ANI (@ANI) February 15, 2026
ईशान किशन के कोच ने क्या कहा?
भारत बनाम पाकिस्तान के आज के मैच को लेकर बल्लेबाज ईशान किशन के बचपन के कोच संतोष कुमार ने बड़ी उम्मीदें जताई हैं. संतोष कुमार ने कहा, “ईशान किशन ने शानदार वापसी की है और आगामी मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने की पूरी संभावना है. पिछले मैच में जो एनर्जी और आत्मविश्वास उन्होंने दिखाया, वह वास्तव में काबिले तारीफ है और मुझे यकीन है कि यह लय अगले मुकाबले तक जारी रहेगी.”
#WATCH | Patna, Bihar: On India Vs Pakistan Match Today, Cricketer Ishan Kishan’s Childhood Coach Santosh Kumar says, “… Ishan Kishan has made a great comeback and is expected to perform well in the upcoming game. The momentum he has gained from his previous performance is a… pic.twitter.com/Ji4Bfwpl26
— ANI (@ANI) February 15, 2026
शिवसेना (यूबीटी) ने क्या कहा?
शिवसेना (UBT) के नेता आनंद दुबे ने मैच पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा, “हम खेल का सम्मान करते हैं, लेकिन जब प्रधानमंत्री यह कहते हैं कि खून और पानी साथ नहीं बह सकते, तो दूसरी तरफ हम देखते हैं कि कभी-कभी हमें बांग्लादेश के साथ मैच खेलना पड़ता है, तो कभी पाकिस्तान के साथ. ऐसा क्यों होता है?”
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On the India-Pakistan match scheduled for today in the ICC T20 World Cup 2026, Shiv Sena (UBT) leader Anand Dubey says, “… We have great respect for the sport, but on one side, the PM says that blood and water cannot flow together. On the other… pic.twitter.com/rb54u2nL9q
— ANI (@ANI) February 15, 2026
यशसवी जायसवाल के कोच और मेंटर ज्वाला सिंह ने क्या कहा?
इस मुकाबले को लेकर यशसवी जायसवाल के कोच और मेंटर ज्वाला सिंह ने बड़े आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 8 मैच हुए हैं, जिनमें से भारत ने 7 बार पाकिस्तान को हराया है. इस बार भी हमारे बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम पाकिस्तान को हराने में सक्षम होगी.”
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On India vs Pakistan #ICCT20WorldCup, Jwala Singh, Yashasvi Jaiswal’s Coach & Mentor says, “India is going to play against Pakistan today in Colombo. We have defeated Pakistan in 7 out of 8 times. Suryakumar Yadav’s team will defeat Pakistan once… pic.twitter.com/RM9I0Eq1ok
— ANI (@ANI) February 15, 2026
जम्मू-कश्मीर के क्रिकेट फैन ने क्या कहा?
क्रिकेट के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला आज फिर चर्चा में है. जम्मू-कश्मीर के एक भारतीय क्रिकेट फैन ने कहा, “भारत और पाकिस्तान के मैच हमेशा बहुत अच्छे होते हैं. इस बार भी यह मुकाबला बेहद रोमांचक होगा. जो टीम पूरी मेहनत और कोशिश करेगी, वही आज जीत हासिल करेगी.”
#WATCH | Srinagar, J&K: On India vs Pakistan #ICCT20WorldCup, an Indian cricket fan says, “India vs Pakistan matches are always good… The one who will give their full efforts will win today. Recently, the kind of performance Ishan Kishan, Abhishek Sharma, and Sanju Samson has… pic.twitter.com/MWmXNDDQiw
— ANI (@ANI) February 15, 2026
—- समाप्त —-